मेरी तो मंझधार भी तू, (भोला)
लहर, पतवार भी तू, (भोला)
तू नदिया है, पार भी तू,
मेरी नाव भी तू मेरा तू ही किनारा।
है हर पल साथ में तू, (शंभू)
मेरी तो हर बात में तू, (शंभू)
है दिन में तू रात में तू,
मेरा तू है जग सारा।
ओ भोले, भोले बाबा भोले बाबा,
नाथ सदा रहना।
ओ भोले, शंकर बाबा शंकर बाबा,
साथ सदा रहना। x २
कोरस -
ओ भोले,
ओ भोले भाले,
शंभू नाथ शिव शंकर बाबा।
ओ भोले भाले।
अंतरा -
दिन में है धुनि तेरी, तेरी सुध में रतियाँ रे,
गलियाँ बनारस वाली करें तेरी बतियाँ रे.
चन्द्रमा है सर पे तेरे, है मेरा सितारा तू,
साँस मेरी रह रह कहती मेरा सहारा तू.
ओ भोले, भोले बाबा भोले बाबा,
नाथ सदा रहना।
ओ भोले, शंकर बाबा शंकर बाबा,
साथ सदा रहना। x २
कोरस -
ओ भोले,
ओ भोले भाले,
शंभू नाथ शिव शंकर बाबा।
ओ भोले भाले।